गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सेवियर बिल्डिंग के पास एक युवती 17 अगस्त को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हो गई। मामले में उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पूनम शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त को वह बेटी व अन्य लोगों के साथ बाजार जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार में आई एक कार ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में बेटी के पैर का ऑपरेशन हुआ। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। उपचार कराने के बाद उन्होंने 29 अगस्त को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
वेव सिटी क्षेत्र में हनुमान चौक के पास स्कूटी सवार 58 वर्षीय राजेंद्र कुमार शर्मा के तेज रफ्तार कार की टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 26 अगस्त की शाम को हुआ। मामले में सिहानी गेट क्षेत्र के नासिरपुर निवासी चंद्रकांत भारद्वाज ने वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।