फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आग लगने से देश का पहला प्रदूषित शहर हुआ गाजियाबाद, एक्यूआई हुआ 346

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। गाजियाबाद की हवा दूसरे दिन भी बेहद खराब श्रेणी में रही। 24 घंटे के अंतराल में 38 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ गाजियाबाद का एक्यूआई 346 दर्ज किया गया। इसके बाद यह देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शामिल रहा। वहीं, लोनी स्टेशन की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई वहां का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। इस प्रदूषण की वजह अधिकारी कनावनी की झुग्गियों में लगी आग को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, दो दिन से लगातार जिले में प्रदूषण की लगातार स्थिति खराब होने से एक्यूआई में बढ़ोत्तरी हो रही है। पीसीबी अधिकारी एक्यूआई बढ़ने के पीछे कनावनी समेत अन्रू क्षेत्रों में आग लगना बताया है। दो दिन से लोनी और इंदिरापुरम में कई जगहों पर आग लगी है। धुएं का गुबार शहर की हवा में जहरीले कण घोल रहे हैं। वहीं, शहर की सड़कों पर सीवर और नाला निर्माण कार्य के चलते खोदाई हो रही है। इसकी वजह से उड़ने वाले धूल भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बिगाड़ रहे हैं।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि आग की वजह से परेशानी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम हुई बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि बृहस्पतिवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 308 दर्ज किया गया था, जो कि शुक्रवार को 346 हो गया।
विज्ञापन

धूप और गर्मी के बावजूद बिगड़ रही हवा की सेहत
धूप और गर्मी के बावजूद हवा की सेहत लगातार बिगड़ रही है। आमतौर पर अक्तूबर से फरवरी तक एक्यूआई में बढ़ोत्तरी होती रही है लेकिन इस बार अप्रैल में भी रेड जोन में एक्यूआई के होने से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे में यह तय हो गया है धूल की वजह से एक्यूआई बढ़ रहा है, ऐसे में प्रशासनिक इकाइयों को इस पर काम करना होगा। टूटी हुई सड़कों के मरम्मत से लेकर निर्माण साइट पर भी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें