फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: गौर सिद्धार्थम में शराब के नशे में धुत भाई-बहन ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा, बचाने आए लोगों को मारा

Mon, 13 May 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

युवक ने प्रमोशन मिलने की खुशी में पार्टी दी थी, फिर नशे में बहन से भिड़ गया। मारपीट और महिला के चीखने की आवाज सुनकर रेजिडेंट्स ने सुरक्षा गार्ड को सूचना दी थी। जब गार्ड व अन्य लोग पहुंचे तो वे उनपर भी हमलावर हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसायटी में रविवार रात शराब के नशे में एक परिवार ने जमकर हंगामा किया। सोसायटी के सिक्योरिटी इंचार्ज और गार्ड को भी पीट दिया। उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। बीच बचाव करने पहुंचे रेजिडेंट्स के साथ भी मारपीट करने के साथ ही गालियां भी दी। महिला के चीखने की आवाज सुनकर सिक्योरिटी इंचार्ज उसे बचाने पहुंचे थे, उसी ने सुरक्षाकर्मियों और रेजिडेंट्स के साथ हाथापाई की और अपशब्द कहे। मेंटिनेंस टीम ने आरोपियों को सात दिन में फ्लैट खाली करने का नोटिस दिया है।

विज्ञापन


रविवार रात साढ़े 12 बजे गौर सिद्धार्थम के टावर डी के एक फ्लैट से अचानक मारपीट और किसी महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। काफी देर तक शोर बंद नहीं हुआ तो रेजिडेंट्स को लगा कि किसी बाहरी ने सोसायटी में महिला पर हमला कर दिया है। लोगों ने सिक्योरिटी इंचार्ज को सूचना दी। जब सिक्योरिटी इंचार्ज ब्रजमोहन अपने साथ गार्ड लेकर फ्लैट में पहुंचे तो वहां किराए पर रह रहे शुभम और उसके परिवार के सदस्यों ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं और कहा कि उनके परिवार में झगड़ा हो रहा है और जिस महिला के चीखने की आवाजें आ रही हैं, वह उनकी बहन है।

सिक्योरिटी इंचार्ज ने शोर न मचाने के लिए कहा और लौटने लगे तो शराब के नशे में धुत शुभम ने सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। रेजिडेंट्स ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी के परिवार ने वहां मौजूद लोगों को पीट दिया। बीच-बचाव कर रहे लोगों को भी चोटें आईं। आरोपी की पत्नी ने बताया कि वह और उसका पति शुभम एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। प्रमोशन मिलने की खुशी में रविवार रात उन्होंने पार्टी की थी।
विज्ञापन


इस दौरान सबने शराब पी। नशे में उनमें आपस में विवाद शुरू हो गया। उनकी ननद का तलाक का केस चल रहा है, जिसकी वजह से वह परेशान है। इसी को लेकर भाई-बहन में झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर सिक्योरिटी इंचार्ज झगड़ा शांत कराने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। आरोपी शुभम अपनी पत्नी के साथ कहीं और रहता है, लेकिन झगड़े वाली रात वह गौर सिद्धार्थम में किराए पर रहने वाले अपने भाई के पास आया था। 

रेजिडेंट्स का कहना है कि आरोपी शुभम आए दिन सोसायटी में खुलेआम शराब पीता है। कुछ दिन पहले सोसायटी के पार्क में शराब पीने पर गार्ड ने उसे टोका ने शुभम ने गाली देकर उसे भगा दिया। शिकायत मिलने पर रेजिडेंट्स ने पार्क में शराब पीने से मना किया तो उनसे भी बदतमीजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें