फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगाजल प्लांट बंद रहने से टीएचए के कई इलाकों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। बारिश के कारण सिद्धार्थ विहार स्थित गंगाजल प्लांट की विद्युत लाइन में फॉल्ट से बुधवार करीब चार घंटे तक गंगाजल के दोनों प्लांट बंद रहे। इससे टीएचए के कई इलाकों में मंगलवार को शाम और बुधवार की सुबह की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। कई क्षेत्रों में लोगों को पानी नहीं मिला और जहां गया वहां गंदा पहुंचा। इससे उन्हें बोतलबंद पानी खरीदकर जरूरत पूरी करनी पड़ी।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विहार में 365 एमएलडी क्षमता के दो गंगाजल प्लांट हैं। इनसे टीएचए क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सुबह-शाम पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से दोनों प्लांट प्रभावित रहे। गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने का सबसे अधिक असर शाम की सप्लाई पर पड़ा। हालांकि जलकल विभाग ने भूजल के जरिए आपूर्ति करने का प्रयास किया, लेकिन कई इलाकों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच सका। वसुंधरा के करीब एक दर्जन क्षेत्रों में शाम को गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। वैशाली निवासी हिमांशु कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह और शाम दोनों समय पानी नहीं मिला। पेयजल और घरेलू जरूरतों के लिए उन्हें बारिश में बाजार जाकर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा। वहीं, इंदिरापुरम निवासी अनुराग शर्मा ने बताया कि सुबह बेहद कम दबाव से पानी आया, जिससे जरूरत पूरी नहीं हुई। वहीं, जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि फॉल्ट की वजह से गंगाजल प्लांट से पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। भूजल के माध्यम से जलापूर्ति की गई, लेकिन कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें