फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सबमर्सिबल चलाने गए युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के तुलसी निकेतन निवासी रोहित सिंह बिष्ट (25) की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सात जुलाई की शाम करीब पांच बजे उन्हीं के घर में सबमर्सिबल चलाते समय हुआ। रोहित परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आठ जुलाई को उनके पिता चंदन सिंह बिष्ट ने दाह संस्कार का किया।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए पदाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम रोहित घर में सबमर्सिबल चलाने गए और बिजली बोर्ड में स्विच प्लग लगाते समय करंट लचा। वह जमीन पर गिरे तो परिजन जीटीबी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही रोहित की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। बलवंत सिंह ने बताया कि रोहित सिंह बिष्ट तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनसे बड़ी दो बहने हैं। उन्होंने इस वर्ष ही एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वकालत के पेशे में भविष्य बनाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें