फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साउथ साइड जीटी रोड पर बनेगा नाला, दूर होगी जलभराव की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साउथ साइट जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए यूपीसीडा ने 20.50 करोड़ का एस्टिमेट कानपुर मुख्यालय को भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। इससे 200 से ज्यादा उद्योगों को इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में लोहामंडी के सामने बरसाती नाले का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यह नाला आगे जीटी रोड पार करके पुलिस चौकी के सामने से साउथ साइट जीटी रोड में रेलवे लाइन को जा रहा है।
यूपीसीडा के सहायक अभियंता ब्रहम सिंह यादव ने बताया कि लालकुआं से दौलतपुरा आरओबी की ओर जा रही सड़क को यह नाला क्रास कर रहा है। साउथ साइट जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में यह नाला जगह-जगह टूट गया है। इससे बारिश के दिनों में जलभराव होने पर नाला ओवरफ्लो होकर आसपास के क्षेत्रों में भरता है। इससे गाड़ियां पानी में होकर इकाइयों तक पहुंचती हैं। नाले के दोनों ओर औद्योगिक इकाइयां लगी हुई हैं। उद्यमियों के साथ ही श्रमिकों को भी फैक्टरी तक पहुंचने में दिक्कत होती है। उद्यमियों की समस्या को देखते हुए अटल मिशन योजना के तहत 980 मीटर लंबे नाले का आरसीसी निर्माण कराया जाएगा। एस्टिमेट स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। उम्मीद है कि इसी महीने स्वीकृति मिल जाएगी। डीजीएम सलिल यादव का कहना है कि अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में औद्योगिक क्षेत्रों में जो भी मूलभूत सुविधाएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


नाले के किनारे से हटेंगी झुग्गियां
नाले किनारे बसीं झुग्गियों के हटाने के लिए उनमें रहने वालों को नोटिस दी जा रही है। यूपीसीडा के डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में नाला बनकर तैयार हो गया है। नाले और लोहामंडी के बीच लोगों ने अवैध रूप से झुग्गियां बना ली हैं। बारिश में खतरे की आशंका के चलते उन्हें वहां से झुग्गियां हटाने के लिए कहा गया है। सात दिन का मौका दिया गया है। यदि इसके बाद भी झुग्गियां नहीं हटाते हैं तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही साउथ साइट जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में भी नाले के किनारे झुग्गियां बनाई गई हैं। इन्हें भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें