फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा।
विज्ञापन

संगम पार्क इलाके में विवाद के बाद दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर 90 साल की बुजुर्ग महिला समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। दबंगों ने घर में खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत खोड़ा थाना पुलिस से की है।
विज्ञापन


अनिल कुमार निवासी संगम पार्क ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्यूटी से वापस घर आए थे। घर आकर देखा कि पानी चलाने को लेकर उनके परिवार का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद पड़ोसी शैलेश कुमार, पवन व उनके तीन अन्य साथियों ने उनकी 90 वर्षीय बुजुर्ग माता व उनके साथ मारपीट की। पड़ोसियों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया और उनकी कार में तोड़फोड़ की। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें