फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर अपराधियों ने कारोबारी के परिवार के खातों से चार लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। साइबर अपराधियों ने कारोबारी अमित कुमार के परिवार के अलग-अलग बैंक खातों से चार लाख रुपये से अधिक की रकम साफ कर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर की सतीश पार्क कॉलोनी निवासी अमित कुमार कारोबारी हैं। अमित कुमार के अनुसार उनका और उनके पिता राजकुमार व पत्नी राशि अग्रवाल का नगर के आईडीबीआई बैंक में अलग-अलग खाता है। अमित कुमार ने बताया कि बीती 18 जुलाई को उनके मोबाइल पर खाते से रकम कटने के मैसेज आए। एक खाते से 2 लाख 5 हजार रुपये और दूसरे खाते से 2 लाख 9 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। दोनों खातों से कई बार में 4 लाख 14 हजार रुपये की रकम कट गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें