फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले डॉली शर्मा को किया हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ निकलने से पहले ही मेयर व सांसद चुनाव की पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस नेता डॉली शर्मा को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके साथ ही कांग्रेस नेता नरेंद्र राठी को भी हाउस अरेस्ट किया गया है। सभी को लखनऊ के लिए निकलना था।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे उन्हें अपनी टीम के साथ लखनऊ रवाना होना था। सोमवर रात 12 बजे ही उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। लखनऊ निकलने के लिए प्रहलादगढ़ी उनके आवास पर कांग्रेस के अन्य नेता भी पहुंचे थे, सभी को वहीं रोक लिया गया है।
डॉली शर्मा ने कहा कि यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि सत्ता पाटी लोगों को अपनी बात रखने नहीं दे रही। लोकतंत्र की दुहाई देते हुए प्रधानमंत्री संसद में बड़े-बड़े भाषण देते हैं, जिसकी सच्चाई यह है कि कोई अपनी आवाज तक नहीं उठा सकता।
विज्ञापन

नजरबंद किए गए कांग्रेस नेताओं में डॉली शर्मा के साथ ही नरेंद्र राठी, कपिल यादव, हरीश गोयल, सिराजुद्दीन, संदीप भाटी, सचिन चौधरी, जयदेव मलिक, पवन राठी, बलराज सिंह छाबरा, प्रशांत शर्मा, अमन सिंह, शबनम, सोनल नागर, मनोज भारद्वाज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें