फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को पीटकर मार डाला, पड़ोसी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 14 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
स्ट्रीट डॉग्स - फोटो : file photo
विज्ञापन
सेक्टर-5 में प्रापर्टी डीलर के पड़ोस में रहने वाले सगे भाइयों पर स्ट्रीट डॉग को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मारने का आरोप लगा है। इस पर प्रापर्टी डीलर ने दोनों भाइयों के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्ट्रीट डॉग बच्चे को काटने के लिए दौड़ा था, जिससे बच्चा गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर दो सगे भाइयों ने स्ट्रीट डॉग को लाठियों से पीटा, जिसमें उसकी मौत हो गई।
वसुंधरा सेक्टर-5 निवासी आदेश बंसल ने पड़ोसी दो सगे भाइयों संजय कौशिक और सुमित कौशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। कालोनी में भाइयों के परिवार से एक बच्चा खेल रहा था। तभी वहां घूम रहे स्ट्रीट डॉग बच्चे पर भौंकने लगे। एक कुत्ता बच्चे के पीछे दौड़ा। भागते वक्त बच्चा गिरकर घायल हो गया। इस पर दोनों भाइयों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को पीटा, जिनमें एक कुत्ते की मौत हो गई।

कुत्ते की मौत पर प्रापर्टी डीलर आदेश बंसल ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी। दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना इंदिरापुरम एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें