फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीएम के आदेश बेअसर... यूपीसीडा की टीम ने दिव्यांग दुर्वेश की ठेली हटाई, दूध पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपीसीडा की संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां डीएम के सख्त निर्देशों के बावजूद विभाग अपनी मनमानी कर रहा है। डायमंड फ्लाईओवर के पास अपनी आजीविका के लिए छोटी सी ठेली लगाने वाले दिव्यांग दुर्वेश कुमार पर प्रशासनिक कार्रवाई का चाबुक चला दिया गया।

यूपीसीडा के कर्मचारी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और दिव्यांग दुर्वेश की ठेली हटवाने लगे। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों ने उनका सामान सड़क पर फेंक दिया और चाय बनाने के लिए रखा दूध भी पलट दिया।
विज्ञापन


दुर्वेश कुमार एक हादसे में जांघ के पास से अपने दोनों पैर गंवा चुके हैं। इस हादसे के बाद से ही उनके सामने परिवार का पालन-पोषण करने और आजीविका चलाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

दुर्वेश कुमार ने पूर्व में नगर निगम में अपर नगर आयुक्त से भी मुलाकात कर ठेली न हटवाने की गुहार लगाई थी। वहां से राहत न मिलने पर उन्होंने डीएम से संपर्क किया था। डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई थी और दिव्यांगजन विभाग से तमाम राहत दिलाने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन


डीएम ने यूपीसीडा, नगर निगम और अन्य विभागों को स्पष्ट लिखित आदेश दिए थे कि दिव्यांगजनों का रोजगार प्रभावित न किया जाए और उन्हें जगह का आवंटन किया जाए। इसके बावजूद यूपीसीडा की टीम ने इस संस्तुति को दरकिनार कर दिया। पीड़ित दुर्वेश कुमार ने बताया कि वह इस पूरी स्थिति से जल्द ही डीएम को अवगत कराएंगे। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें