फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पतंजलि समेत तीन स्टोर से लिए कुट्टू के आटे के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



गाजियाबाद। कुट्टू के आटे को लेकर बुधवार को भी कार्रवाई करते हुए पतंजलि के राजनगर स्टोर से एक नमूना लिया गया। इसके अलावा अकबरपुर के अशोक किराना स्टोर से एक नमूना लेने के साथ 15 किग्रा आटा जब्त किया गया। राजनगर के ही मिनी सुपर मार्केट से भी नमूना लेकर 40 किग्रा आटा जब्त किया गया। साथ ही उपयोग की अवधि समाप्त होने के बाद धमीजा इंडस्ट्रीज के 120 किग्रा रवा नष्ट करवाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्र ने बताया कि जांच जारी है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी। लोगों को कुट्टू के सही से प्रयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

आज से मिष्ठान की दुकानों को बतानी होगी एक्सपायरी डेट



कुट्टू के आटे के साथ विभाग ने राजनगर के ओम स्वीट्स पर जाकर भी जांच की, जहां छेना और गुलाब जामुन का सैंपल लिया गया। इसके अलावा विभाग ने दुकानदारों को मिष्ठान की दुकान पर उत्पाद पर एक्सपायरी डेट लगाने के निर्देश दिए हैं। 15 अक्तूबर के बाद ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में सी को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी नहीं जानकारी नहीं देने वालों को नोटिस जारी होंगे। वहीं इसके बाद भी लापरवाही करने वालों पर वाद डायर किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें