फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की तैयारी, अब मिलावटखोरों की बारी

Thu, 11 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कलक्ट्रेट की दशा सुधारने और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर हुई डीएम ने अब मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयार की है। डीएम का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर शहर में मिलावटी मिठाई बनाने और मिलावटी मावा बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन


डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि त्योहारी सीजन के आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे लोग अपने चंद रुपयों के फायदे के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसी के चलते उन्होंने फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को विशेष अभियान चलाए जाने के आदेश जारी किए हैं।

 डीएम का कहना है कि किसी भी हालत में गाजियाबाद में इस बार मिलावटखोरों को सक्रिय नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि कहीं भी मिलावटखोरी की सूचना मिले तो वह सीधे उनसे शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन


ऐसे लोगों की जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। यह भी चेक किया जाएगा कि किस इंस्पेक्टर ने कितने सैंपल जांच किए हैं। इसके अलावा मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए एडीएम सिटी को भी काफी अधिकार हैं, ऐसे में उन्हीं नेतृत्व में यह पूरा ऑपरेशन चलाया जाएगा। टीम का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे ऑपरेशन की अपडेट वह खुद लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें