महाशिवरात्रि के मद्देनजर 23 फरवरी की रात 12 बजे से 24 फरवरी की शाम चार बजे तक शहर में विभिन्न रूटों पर डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
मेरठ तिराहे की तरफ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को वाया घूकना मोड़ एएलटी चौराहा, हापुड़ चुंगी, आत्मा स्टील तिराहा होते हुए लालकुआं से बुलंदशहर की ओर भेजा जाएगा। छोटे वाहनों को पटेलनगर फ्लाईओवर से घंटाघर की तरफ भेजा जाएगा।
- बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन, जो घंटाघर होते हुए मोहननगर की तरफ जाते हैं, उन वाहनों को साजन मोड़ से डायवर्ट कर डायमंड फ्लाईओवर से हापुड़ और पुराना बस अड्डा, घूकना मोड़ होते हुए मोहननगर की ओर भेजा जाएगा।
- हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को हापुड़ चुंगी चौराहे से डायवर्ट कर पुराना बस अड्डे की तरफ मेरठ रोड होते हुए भेजा जाएगा।
- दूधेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए दूधेश्वर नाथ मंदिर की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हापुड़ मोड़ से घंटाघर और घंटाघर से हापुड़ मोड़ की ओर आने-जाने वाले वाहन 24 फरवरी को पुल से होते गंतव्य को जाएंगे। कोई भी वाहन पुल के नीचे से नहीं जाएगा।
गोशाला अंडरपास से दिल्ली-नोएडा नहीं जा सकेंगे लोग
गाजियाबाद। महाशिवरात्रि के मद्देनजर डायवर्जन से गोशाला अंडरपास से दिल्ली-नोएडा जाने वालों को दिक्कत होगी। उन्हें कई किलोमीटर लंबा सफर तय जाना पड़ेगा। या तो वे जीटी रोड से एनएच-24 होते हुए जाएंगे या फिर सादिक की पुलिया से होते हुए निकलेंगे। गोशाला अंडरपास बंद होने से एक दिन के लिए लाइनपार क्षेत्र शहर से कट जाएगा।
फोटो समाचार (बैठक का)
दूधेश्वरनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल रहेगा तैनातदूधेश्वरनाथ मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। सोमवार को एसपी सिटी ने पुलिस अफसरों केसाथ इस संबंध में बैठक भी की। सुरक्षा व्यवस्था में इंस्पेक्टर-4, एसआई-42, एचसीपी-30, हेड कांस्टेबल-60, कांस्टेबल-135, और पीएसी- दो कंपनी प्लाटून तैनात रहेगी।