गाजियाबाद के मोदीनगर में एक दिव्यांग को बड़ी बेरहमी से पीटा गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही दिव्यांग की मौत हो गई। जब यह खबर ग्रामीण तक पहुंची तो पूरा गांव आगबबूला हो उठा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मोदीनगर के गांव तोड़ी की है। यहां दिव्यांग के साथ मारपीट की गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दिव्यांग की मौत के बाद ग्रामीणों सीधे एसएसपी आवास पहुंच गए। यहां लोगों ने एसएसपी आवास का घेराव कर लिया जिसकी सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पहुंच गई। इसके बाद एसएसपी ने ग्रामीणों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत होकर वापस लौटे।