वीवीआईपी सीजन सन कप में विजेता डायरवॉल्व्स इलेवन की टीम। संवाद
गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में चल रहे वीवीआईपी सीजन सन कप का फाइनल मैच रविवार को स्ट्राइकर्स नोएडा और डायरवॉल्व्स इलेवन की टीम के बीच खेला गया। इसमें डायरवॉल्व्स इलेवन की टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल कर सिरीज अपने नाम की।
टॉस जीतकर डायरवॉल्व्स इलेवन की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स नोएडा की टीम 19.2 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज जयंत ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु त्यागी ने चार विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए डायरवॉल्व्स इलेवन की टीम ने 15.4 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाकर जीत दर्ज की। बल्लेबाज सौरभ ने 51 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रीत ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए डायरवॉल्व्स इलेवन के अंकित त्यागी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार स्ट्राइकर्स नोएडा के अश्वनी चौधरी को दिया गया। डायरवॉल्व्स इलेवन की टीम सौरभ को बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया।