फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भारत सिटी सोसायटी में छज्जों व सीढ़ियों से हटाए गए गमले

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित भारत सिटी सोसायटी के सुरक्षा और प्रबंधन समिति ने रविवार को अपने निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गमले और सीढ़ियों पर रखे सामान को हटाया। महासचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व नोटिस के बाद कुछ लोगों ने अपने गमले हटा लिए थे, लेकिन कुछ लोगों ने नहीं हटाए थे। अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर ने सुरक्षा समिति, रख रखाव समिति और एओए के सदस्यों की सहायता से 18 टावर वाले इस सोसायटी के ई तीन टॉवर का निरीक्षण अभियान शुरू करवाया। इस दौरान सीढ़ियों से सामान और गमले भी हटाए गए। लापरवाह निवासियों के ऊपर जुर्माना लगाए जाने की बात भी हुई। एओए ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है, जिससे निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर ने निवासियों से अपील की है कि वह सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अपने परिसर को सुरक्षित बनाए रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें