फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: ऑटोमोबाइल बाजार में भारी उछाल, यूपी के इस जिले में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान

Mon, 28 Oct 2024 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कारोबारियों के अनुसार इस बार सौ करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार होने की संभावना है। सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में साप्ताहिक बंदी के बावजूद दिनभर बाजार में ग्राहकों का आना-जाना बना रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के अवसर पर ऑटोमोबाइल बाजार में अचानक भारी उछाल आया है। कारोबारियों ने त्योहार को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। शहर में 532 बाइक व 179 कारों की बुकिंग हो चुकी है। कारोबारियों को इस दिन का वर्ष भर इंतजार रहता है। इस बार सौ करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगलवार को पूर्वाह्न 10:32 बजे के बाद ही खरीदारी करना लाभकारी बताया गया है। कारोबारियों के अनुसार इस बार सौ करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार होने की संभावना है। सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में साप्ताहिक बंदी के बावजूद दिनभर बाजार में ग्राहकों का आना-जाना बना रहा। ऑटोमोबाइल ट्रेड में भारी उछाल आया है। 
विज्ञापन

वाहन शोरूमों में धनतेरस पर डिलीवरी के लिए पहले से ही वाहन तैयार करके खड़े कर लिए गए हैं। व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चढ्ढा शो रूम में मालिक जसविंदर सिंह ने बताया कि विभिन्न शो रूम से मिली सूचना के आधार पर सोमवार की शाम तक शाम चार बजे तक 532 बाइकें व 179 कारों की बुकिंग हो चुकी थी। हालांकि धनतेरस पर नकद सौ करोड़ से अधिक व्यापार होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें