फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क बॉयफ्रेंड ने पीटा: लड़के ने लड़की को जमीन पर गिराकर मारी लात, लोग बने तमाशबीन; देखें लाइव वीडियो

Mon, 28 Oct 2024 07:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

घटना के बाद महिला मित्र ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला पैट्रोल पंप का मामला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
युवक ने युवती की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद के अर्थला पेट्रोल पंप पर युवक ने अपनी महिला मित्र को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथी के फोन पर दूसरी युवती का मैसेज आया था। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन



सोशल मीडिया पर दोपहर में युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो साहिबाबाद के अर्थला पेट्रोल पंप का है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक युवती को जमीन पर गिराकर पीट रहा है। पीड़िता लड़की ने बताया कि लड़का और वह पांच साल से साथ रह रहे हैं। वह उसके साथ शहीदनगर के मकान में किराये पर रह रही है। युवक डिलीवरी बॉय का काम करता है। युवती फोनपे में काम करती है। पीड़िता ने पिटाई के बाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।

एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोन पर आए मैसेज से हो गया विवाद
एसीपी का कहना है कि पिटाई करने वाले युवक का नाम वीर सिंह निवासी शहीदनगर साहिबाबाद है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों बाइक पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान वीर सिंह के मोबाइल पर किसी अन्य युवती का कॉल आ गया। जिस पर उसकी महिला मित्र भड़क गई। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और फिर विवाद इतना बढ़ा कि वीर सिंह ने युवती की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

बचाने की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग
घटना के दौरान आसपास कई लोग खड़े थे। किसी ने भी युवती को बचाने की कोशिश नहीं की। सभी लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। इस दौरान कुछ लोग अपने फोन से वीडियो बनाने लगे। लोगों ने बचाने की बजाय वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें