फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में डिप्टी सीएम केशव: 'राहुल PM तो अखिलेश की कुंडली में CM बनने के योग नहीं'; PoK पर कही बड़ी बात

Sun, 21 Apr 2024 08:33 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद)

सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इस बार प्रचंड जीत के साथ केंद्र में आ रही है।2024 का लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री का सपना है कि हर घर में नल से पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद के खोड़ा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की चुनावी जनसभा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को गाजियाबाद के खोड़ा में जनसभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कुंडली में प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव के दोबारा मुख्यमंत्री बनने का योग नहीं है। दोनों काफी बौखलाए हुए हैं। इस बार चुनाव में कांग्रेस मुक्त देश और सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा जोर से लग रहा है। भाजपा इस बार प्रचंड जीत के साथ केंद्र में आ रही है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए वोट मांगते हुए चुनावी एलान किया कि खोड़ा के हर घर में ढाई हजार करोड़ रुपये की लागत से गंगाजल पहुंचाया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी पास हो चुका है।

विज्ञापन

मंच पर उपमुख्यमंत्री का कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, पूर्व चेयरमैन रीना भाटी और योगेश भाटी ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक होगा। भाजपा सरकार बनने के बाद देश और उत्तर प्रदेश के साथ खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र विकास के मामले में सौ साल आगे बढ़ जाएगा। प्रधानमंत्री का सपना है कि हर घर में नल से पानी पहुंचाया जाएगा। खोड़ा को चाहे नोएडा या दूसरी जगह से हर हाल में गंगाजल पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजम नहीं हो रहे हैं। एक-दूसरे के राजनैतिक दुश्मन अब एक हो गए हैं। सभी एक-दूसरे को भ्रष्टाचार में बचाने की बात बोलते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कहते हैं कि न मैं खाऊंगा और न किसी को खाने दूंगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी चुटकी ली। कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री तिहाड़ जेल में बंद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही कहा था यह दस साल का ट्रेलर है, पूरी पिक्चर तो 4 जून को 400 पार के बाद दिखाई जाएगी। भ्रष्टाचार करने वाले सभी डरे हुए हैं। विपक्ष के लोग सत्ता में रहने पर जनता को लूटने का काम करते थे। पीएम मोदी ने कोरोना काल के समय गरीब कल्याण अन्न योजन शुरू की थी। आज देश के 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 15.50 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं।

आतंकवादी और उनके ठिकानों को किया नेस्तनाबूद
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश के हालात बदतर थे। पाकिस्तान आतंकवादियों को प्रशिक्षित करके यहां बम धमाके और सेना पर हमले कराता था। मगर अब हमारी सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद की फैक्टरी पर बम बरसाती है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद की राजनीति का अंत हो गया है। देश की अर्थव्यवस्था 11वें से पांचवें स्थान पर आ गई। अब तीसरे नंबर पर अर्थव्यवस्था लाने की गारंटी है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के बयान पर किया कटाक्ष
उपमुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के जीतने वाले बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश जब मुख्यमंत्री थे तो 2014 का लोस चुनाव, 2017 में विधानसभा फिर 2019 में लोस चुनाव और 2022 में विस चुनाव हार गए। अब पांचवीं बार चुनाव हारने जा रहे हैं। 400 पार सीट जीतने के बाद लोकतंत्र मजबूत होगा। सपा-बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोगों का राजनैतिक अस्तित्व खत्म हो जाएगा। क्योंकि अब भ्रष्टाचार मुक्त देश बनने की राजनीति शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से 370 हटने के बाद भी प्रधानमंत्री का मिशन अधूरा है। यह मिशन पीओके में तिरंगा फहराने पर पूरा होगा। ऐसे में हर बूथ पर 370 वोट जम्मू-कश्मीर और 500 से ज्यादा वोट अयोध्या धाम के लिए डाले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें