फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
कमिश्नरेट के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता नाहर सिंह यादव व अन्य। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। धार्मिक और जातीय भावनाओं को आहत करने के आरोपों को लेकर यादव समाज के लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गाजियाबाद के अधिवक्ताओं समेत यादव समाज से जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक यादव ने शिकायत में आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने 29 अक्तूबर 2026 को मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा गांव में रामकथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान और विचारधारा को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही भगवान श्रीराम के बारे में भी गलत जानकारी दी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के बयानों से सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास बताया।



संगीत रागी की टिप्पणी पर भी जताई आपत्ति

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि शिकायत में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी के बयान का भी विरोध किया गया। आरोप है कि तीन नवंबर 2026 को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने यादव (अहीर) समाज के लिए गंवार और सूअर की औलाद जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से पूरे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और जातीय तनाव फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान धार्मिक विद्वेष फैलाने वाले हैं। वहीं, संगीत रागी की टिप्पणी को उन्होंने जातीय उन्माद भड़काने वाला बताया। शिकायत में यादव समाज के गौरवशाली इतिहास और देश के प्रति उसके योगदान का भी उल्लेख किया गया है। ज्ञापन देने पहुंचे यादवों ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आरोपों को संज्ञेय अपराध बताते हुए पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान बिजेंद्र यादव, केके यादव, केपी यादव, संजय यादव, राम अवतार यादव, जितेंद्र यादव और गुलाब यादव समेत बड़ी संख्या में यादव समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें