फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे बाद मिली बिलाल की लाश: दोस्तों संग गया था मां-बाप का 'लाल', एक हादसे ने छीन ली घरवालों की सारी खुशियां

Tue, 15 Apr 2025 04:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा।

सार

खुर्जा के आबदानगर गांव निवासी तौसीर का 13 वर्षीय बेटा बिलाल सोमवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ मुंडाखेड़ा नहर में नहाने गया था।
विज्ञापन
बिलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित मुंडाखेड़ा नहर में सोमवार दोपहर को नहाते हुए डूबे 13 वर्षीय बिलाल का शव 15 घंटे बाद बरामद हुआ। शव को देख परिजन बिलख उठे। वहीं परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव अपने साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन

दोस्तों संग नहर में गया था नहाने
खुर्जा के आबदानगर गांव निवासी तौसीर का 13 वर्षीय बेटा बिलाल सोमवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ मुंडाखेड़ा नहर में नहाने गया था। दोपहर करीब दो बजे नहाते हुए बिलाल का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव के साथ नहर में बीचों-बीच पहुंच गया। इसके बाद वहीं नहर में डूब गया। बिलाल के दोस्त अर्श ने घर पर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी।

15 घंटे बाद मिला बिलाल का शव
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर सीओ खुर्जा समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बिलाल की तलाश शुरू कर दी गई। शाम को अनूपशहर से पीएसी के तैराक भी पहुंच गए और रात को गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। पीएसी और एनडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाश करते हुए मंगलवार सुबह छह बजे किशोर के शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जहां डूबा वहीं मिली लाश
सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे के डूबने के बाद पानी के बहाव को रुकवा दिया गया था, जिसके बाद किशोर की तलाश की गई। पीएसी व एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार सुबह जहां पर बिलाल डूबा था, उसी स्थान से बरामद कर लिया। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें