जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की शिनाख्त मनीष निवासी गांव हसनपुर थाना ककोड़ और महिला की शिनाख्त सपना निवासी गांव नटों का नगला थाना ककोड़ के रूप में हुई। मृतक युवक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। जबकि, मृतक युवक अविवाहित था।
दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के संबंधों के बारे में सपना के पति को भी जानकारी थी, जिसका वह विरोध करता था। सुसाइड नोट में भी मृतक युवक ने लिखा है कि सपना का पति उन दोनों को मिलने नहीं देता है। वह सपना को घर में बंधक बनाकर रखता है। इसलिए वह दोनों सुसाइड कर रहे हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट की भी जांच कराई जा रही है, प्रारंभिक दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करना सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें- एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी संग रंगरलियां मना रहा था यूट्यूबर प्रेमी... मार डाला पति, शव के साथ किया ये सलूक