फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पर गंदगी देख भड़कीं डीएम

Tue, 16 May 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
डीएम मिनिस्ती एस. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादनगर। डीएम ने गंगनहर में डूबने से हो रहे हादसों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को छोटा हरिद्वार गंगाघाट का निरीक्षण किया। डीएम घाट के आसपास गंदगी देखकर भड़क गईं। उन्होंने गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा घाट पर एनडीआरएफ के गोताखोर तैनात किए जाएंगे। एक दरोगा और दो सिपाही पहले से ही घाट पर तैनात हैं। डीएम मिनिस्ती एस. ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे छोटा हरिद्वार गंगाघाट का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान घाट पर गंदगी फैली देखकर भड़क गईं।

उन्होंने गंदगी फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसडीएम सदर अतुल कुमार से शाम तक काम की रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होंने घाट पर मोबाइल टायलेट की व्यवस्था के साथ वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी आकाश तोमर, एसडीएम मोदीनगर अतुल कुमार समेत कई अधिकारी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें