फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली की छह घंटे तक कटौती से लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति की अनियमितता से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली और मोहन नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल होने और ट्रिपिंग की समस्या सामने आई। कुछ इलाकों में दिनभर में करीब छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। लगातार बिजली आने-जाने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुए, जबकि पेयजल आपूर्ति पर भी इसका गंभीर असर देखने को मिला।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-13 निवासी सौरभ शर्मा ने बताया कि बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे दैनिक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतें आईं। वहीं, भोपुरा निवासी सोनू प्रजापति ने बताया कि सुबह से कई बार बिजली ट्रिप हुई। बाद में 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से करीब दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। नीतिखंड-2 निवासी ऋषभ कुमार के मुताबिक सुबह छह से सात बजे के बीच कई बार बिजली ट्रिप हुई। इसके बाद सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बंद रही। दोपहर तीन से चार बजे के बीच भी बिजली कटौती हुई। लोगों ने विद्युत निगम से बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने और बिना पूर्व सूचना होने वाली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। विद्युत निगम के जोन-3 के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। संबंधित समस्या को दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें