खोेड़ा। सील किए गए रहमानिया अरबिया कासिम-उल-उलूम में 100 से अधिक बच्चे तालीम हासिल करते हैं। मदरसा कमेटी के सचिव इलियास सैफी ने बताया कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों 12 बच्चे भी तालीम ले रहे है। सीलिंग के दौरान पहली मंजिल पर यह बच्चे बंद हो गए थे। हालांकि सीलिंग के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला। उधर, राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर सूर्या के परिवार को 2.25 लाख रुपये का चेक बतौर आर्थिक मदद के रूप में सौंपा। डीएम ने सूर्या के भाई यश को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। डीएम ने बताया कि उनको संविदा पर नगर पालिका खोड़ा में सफाई सुपरवाइजर के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।