फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डासना जेल में यादव सिंह से सीबीआई करेगी पूछताछ

Fri, 04 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
यादव स‌िंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
काली कमाई से कुबेर बने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह पर सीबीआई अब और शिकंजा कसने जा रही है। डासना जेल में बंद यादव सिंह से सीबीआई ने पूछताछ करने को कोर्ट से अनुमति ली है। माना जा रहा है कि सीबीआई अब यादव सिंह मामले में जल्द ही दूसरी चार्जशीट कोर्ट में पेश कर सकती है।
विज्ञापन



यादव सिंह फिलहाल डासना जेल में बंद हैं। सीबीआई ने पिछले दिनों कोर्ट में अर्जी देकर उनसे पूछताछ करने की मांग की थी। शुक्रवार को इस अर्जी पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने यादव सिंह से जेल में पूछताछ करने की अनुमति सीबीआई को दे दी।

माना जा रहा है कि शनिवार को सीबीआई की एक टीम डासना जेल में यादव सिंह से पूछताछ कर सकती है।बता दें कि नोएडा में नियम विपरीत चहेती फर्मों से अंडरग्राउंड केबल डालने का काम कराया गया। इसमें करोड़ों रुपये का बंटाधार किया गया था। यह मामला गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें