फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पत्रकार को बस से उतारा, ट्वीट पर कंडक्टर की बर्खास्तगी के आदेश

Tue, 20 Jun 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
buses - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महिला पत्रकार को चलती बस से जबरन उतारना रोडवेज के कंडक्टर को भारी पड़ गया। पीड़िता के ट्वीट पर परिवहन मंत्रालय तत्काल हरकत में आया और आरएम को कार्रवाई के आदेश दिए। अब कंडक्टर को टर्मिनेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एक प्रमुख समाचार पत्र में कार्यरत महिला पत्रकार ज्योति नोएडा के सेक्टर-62 से मंगलवार रात करीब आठ बजे रोडवेज बस में खुर्जा घर जाने के लिए सवार हुईं। ज्योति का आरोप है कि करीब एक किलोमीटर आगे जाकर कंडक्टर ने उसे बस से नीचे उतार दिया और आगे जा रही दूसरी बस में जाने को कहा। उन्होंने इंकार किया तो कंडक्टर ने अभद्रता शुरू कर दी।

इस पर वह उतरकर दूसरी बस में पहुंचीं तो पता चला कि वह बस सिर्फ बुलंदशहर तक ही जाएगी। इस पर वह फिर से पहली बस में चढ़ने लगीं तो कंडक्टर ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। अंदर से यात्रियों ने भी उसे कंडक्टर का विरोध किया, लेकिन वह बस लेकर चला गया।
विज्ञापन


इस पर ज्योति ने बस की नंबर प्लेट का फोटो खींचकर परिवहन मंत्रालय को ट्वीट कर दिया। ट्वीट करते ही मंत्रालय के अफसरों ने इस पर संज्ञान लिया और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को फोन कर कंडक्टर पर कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि बस नंबर से उसके डिपो की जानकारी की गई।

वह खुर्जा डिपो की बस है। उन्होंने बताया कि बस के कंडक्टर टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं ज्योति करीब एक घंटे इंतजार के बाद दूसरी बस पकड़कर खुर्जा पहुंची।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें