फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के एमडी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा 

Tue, 20 Jun 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
money
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर की एक फाइनेस कंपनी के प्रबंध निदेशक पर 48 खाता धरकों ने करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

ग्राम मलसी निवासी भाईलाल की ओर से दी गई तहरीर में सभी खाता धरकों ने आरोप लगाया है कि मोहल्ला रविंद्र नगर में एक फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक सुभाष दास थे। कंपनी में खाता धारकों ने एफडी और आरडी खातों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि जमा करायी। लेकिन जब उनसे जमा धनराशि वापस मांगी गई तो उन्होंने खाता धारकों से अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने खाताधारकों की धनराशि वापस नहीं की। उन्होंने कहा कि फाइनेस कंपनी के एमडी को भाईलाल ने 20 हजार, लाखन ने 20 हजार, फूलवती ने 20 हजार, तारा वती ने 15 हजार, वीरपाल ने 14 हजार, रीना ने पांच हजार, किशन ने 30 हजार, माया देवी ने 25 हजार, ओमवती ने 50 हजार, डम्बर ने 12 हजार, बबली ने 30 हजार, पर्ववती ने 10 हजार, चिम्वती ने 22 हजार, कमला ने 10 हजार, गौरव ने 15 हजार, शिवा जी ने 40 हजार, मंडी ने 30 हजार, इंगल ने 15 हजार, हापू ने पांच हजार, मुनिया ने 30 हजार, महनुरा ने पांच हजार, जमनिया ने 15 हजार, चंद्रवती ने 15 हजार, सेवाराम ने पांच हजार, सूरज ने 30 हजार, चंद्रपाल ने 25 हजार, माला ने 10 हजार, ध्र्मपाल ने 10 हजार, क्रांति ने 40 हजार, मंगल ने 40 हजार, रजनी ने 50 हजार, अमर सिंह ने 5 हजार, राजकुमार ने 20 हजार, बाबू ने 40 हजार, गीता ने 50 हजार, महेन्द्र ने 40 हजार, चन्द्रपाल ने 30 हजार, रंगीले ने 10 हजार, सालीग्राम ने 10 हजार व ओमप्रकाश ने 50 हजार दिये। अन्य कई खाता धारकों ने सुभाष दास को भारी रकम जमा कराने के लिये सौंपी थी। पुलिस ने सुभाष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें