फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का एटीएम बदलकर 18 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 13 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
atm card - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शालीमार गार्डन निवासी एक महिला का एटीएम बदलकर ठगों ने 18 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। तहरीर मिलने पर पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है।  शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 निवासी सरिता शर्मा बुधवार दोपहर करीब एक बजे गौड़ प्लाजा चौक के पास एटीएम से रुपये निकालने गई थीं।
विज्ञापन


उनका नंबर आने पर भीड़ के कारण एक युवक उनकी मदद करने लगा, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह घर लौट आईं। बृहस्पतिवार सुबह उनके मोबाइल में पांच मैसेज थे। मैसेज से पता चला कि अकाउंट से पांच बार में 18 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है।

उन्होंने पर्स में से एटीएम निकाला तो वह किसी और का था। उन्होंने शालीमार गार्डन चौकी जाकर मामले की शिकायत दी, लेकिन चौकी पुलिस ने उन्हें ऑनलाइन एफआईआर करवाने को कहा। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को ट्रांसफर कर दी जाएगी।           
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें