फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के नाम पर युवक को चौकी प्रभारी ने धुना

Fri, 13 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पीड़ित युवक राघवेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक से जा रहे युवक को चेकिं ग के नाम पर चौकी प्रभारी ने जमकर धुन दिया। पीड़ित वहां से किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचा और परिजनाें को आपबीती बताई। परिजन ग्रामीणाें के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की शिकायत एसपी डा. राकेश कुमार सिंह से करने को कहा। इससे चौकी प्रभारी बैक फुट पर आ गए और इलाज का पैसा देकर युवक से
विज्ञापन


समझौता कर लिया। इससे मामला मौके पर ही सुलट गया।एट थाना क्षेत्र के गांव पिरौना निवासी राघवेंद्र (21) पुत्र संतराम गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रगांव के बाहर चौकी के पास चौकी प्रभारी अरुण यादव चेकिं ग कर रहे थे। उन्हाेंने उसे रोका और बाइक के कागजात मांगे तो उसने दिखा दिए। आरोप है कि दरोगा ने

उसे लात घूसाें से पीट दिया और बाइक वहीं खड़ी करवा ली। पीड़ित घर पहुंचा और परिजनाें को आपबीती बताई। इस पर परिजन अन्य ग्रामीणाें के साथ मौके पर पहुंचे और चौकी प्रभारी अरुण यादव से बात की तो वे अभद्रता करने लगे। इस पर परिजनाें ने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात की तो दरोगा बैकफुट पर आ गए और इलाज के बहाने पैसे
विज्ञापन


देकर मामले में समझौता कर लिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने मारपीट की बात से इंकार करते हुए कहा कि बाइक से कागजात मांगे गए थे जो युवक ने घर से लाकर दिखा दिए। इसके बाद बाइक रिलीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें