फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को बंधक बनाकर पानी के प्लांट में डकैती

Fri, 06 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
कृष्ण पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मधुबन बापूधाम में पानी के प्लांट पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों और एक बच्चे को बंधक बनाकर सात बदमाशों ने ट्रांसफार्मर से तेल, कॉपर प्लेट, तार, 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में डकैती की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मुधबन बापूधाम सब स्टेशन के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे गोविंदपुरम के निर्माण विहार में सात बदमाशों ने कालोनी में पानी के प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर के तार को शार्ट कर बिजली काट दी।

इसके बाद 500 मीटर एल्युमिनियम का तार काट लिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर से तेल और पांच लाख की कीमत का कॉपर निकाल लिया। इस दौरान आवाज सुनकर प्लांट से कर्मचारी किशनपाल बाहर निकला तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और प्लांट के अंदर ले गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद एक बच्चा समेत तीन और लोगों को बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट की और उनसे भी 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे बदमाश जब भाग निकले, तब वे बंधन मुक्त हुए। करीब साढ़े चार बजे 100 नंबर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस सुबह नौ बजे घटनास्थल पर पहुंची। 

किशनपाल ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें चार घंटे तक बंधक बना कर रखा। तमंचे की बट और कुल्हाड़ी से वार किए। इस दौरान एक बार भी पीसीआर इस रास्ते पर गश्त के लिए नहीं आई।

इस संबंध में कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 


एक महीने में तीसरी और तीन दिन में दूसरी वारदात
मधुबन बापूधाम चौकी क्षेत्र में पिछले एक महीने में ट्रांसफार्मर से सामान चोरी की यह तीसरी घटना है, जबकि तीन दिनों में दूसरी घटना है। इससे पहले सदरपुर में दो घटनाएं हुई हैं। इसके बाद भी पुलिस ने गश्त नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें