फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के काउंसलरों से पीड़ित परिवार परेशान

Sun, 07 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : Self
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा का कहना है कि बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार अब यूपी के काउंसलरों से परेशान है, जो उनके छोटे से घर में डेरा डाले हुए हैं। रेखा शर्मा के मुताबिक उनके पास पीड़ित किशोरी के पिता ने शुक्रवार शाम को फोन कर बताया कि तीन काउंसलर उनके घर पर बैठा दिए गए हैं। हालात ऐसे हैं कि वह पत्नी और बच्चों से बात तक नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन


रेखा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम की एक काउंसलर भी सोमवार को पीड़ित परिवार के घर जाएंगी, हालांकि वह काउंसलिंग के लिए उन्हें मजबूर नहीं करेगी, अगर वह अनिच्छा जताते हैं तो काउंसलर वापस लौट जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस पीड़ा दायक घटना में बुलंदशहर पुलिस सही से काम नहीं कर रही है।

आरोपियों को बदलने की चर्चा होने पर उन्होंने बुलंदशहर के पुलिस अफसरों से बात की थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि उन्होंने आरोपी नहीं बदले हैं बल्कि उनके पते दूसरे निकले थे, जिससे यह हल्ला मचा कि पुलिस ने आरोपी बदल दिए हैं। बता दें कि इससे पहले पीड़ित परिवार के घर में सपा नेता बाउंसर लेकर घुस गए थे, जिस पर परिवार ने एतराज जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें