फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने तिबड़ा रोड रजवाहे के पास खेत में चल रही हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच तमंचे, दो रायफल, अधबने तमंचे, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण भट्टी, स्पिरिंग और ड्रिल मशीन आदि बरामद की हैं।
विज्ञापन


एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि मंगलवार रात एक सूचना पर पुलिस ने तिबड़ा रोड रजवाहे के पास एक खेत में छापा मारा। पुलिस को देख एक आरोपी फरार हो गया, जबकि विजेंद्र निवासी नंगला जयसिंह थाना सुरीर जिला मथुरा को गिरफ्तार कर लिया गया।

विजेंद्र  2012 में भी शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल गया था। यह गैंग पहले खडौली मेरठ में हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाता था। वहां छापामारी हुई तो कंकरखेड़ा मेरठ में फैक्ट्री चलाने लगा, मगर वहां भी पुलिस के सक्रिय होने पर गैंग मोदीनगर में हथियार बनाने लगा।
विज्ञापन


विजेंद्र ने बताया कि वे तमंचे बनाकर गांवों में सस्ते दामों में बेचते थे। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई बदमाश भी उनसे तमंचे खरीदते थे। फरार बदमाश याकूब मेरठ का रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें