चलती ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट और सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट और चोरी के आठ मोबाइल और नगदी बरामद हुई है। जीआरपी ने उन्हें गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3/4 के नए पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
जीआरपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश शिव विहार जौहरी पुर निवासी पुरुषोत्तम और नवलपुर फिरोजाबाद निवासी रिंकू यादव उर्फ चंचल हैं। इनसे चार वारदातों का खुलासा हुआ है। जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी और लूटक र आउटर पर कूदकर फरार हो जाते थे। इनके पास से आठ मोबाइल फोन और एक हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है।