फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ मारने से नाराज छोटे बेटे ने की थी हत्या

Fri, 01 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सींचपाल गुलाब सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छोटे बेटे ने ही पिता के थप्पड़ मारने से नाराज होकर सीने में चाकू घोंपकर हत्या की थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


 फफराना रोड ब्रह्मपुरी गली नंबर- 5 पांच निवासी गुलाब सिंह बुलंदशहर में सिंचाई विभाग में सींचपाल थे। 27 जून को उनकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बड़े बेटे प्रशांत ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीओ राजेश सिंह ने बताया कि शुरूआत से ही पुलिस को परिजनों पर शक था। परिजनों के अलग-अलग बयान और मुुखबिरों की सूचना पर मृतक के छोटे बेटे (17) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि गुलाब सिंह के शराब पीने के कारण घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन गुलाब सिंह का पत्नी राजकुमारी से विवाद हुआ था। इसी बीच 11वीं में पढ़ने वाले गुलाब सिंह के छोटे बेटे ने इसका विरोध किया।

इससे नाराज होकर गुलाब सिंह ने उसके थप्पड़ मार दिया और घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब गुलाब सिंह घर लौटे तो छोटे बेटे ने सब्जी काटने वाला चाकू गुलाब सिंह के सीने में घोंप दिया।

इसके थोड़ी देर बाद बड़ा बेटा प्रशांत वहां पहुंचा और तुरंत पिता को अस्पताल में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं पता था कि हत्या छोटे बेटे ने की है। इसके बाद आरोपी बहाना बनाकर अपनी बहन की ससुराल देवेंद्रपुरी कालोनी मोदीनगर चला गया था।

अपने किए का है पछतावा
 पुलिस कस्टडी में हत्यारोपी ने कहा कि पिता के थप्पड़ मारने के बाद मैं अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था। मुझे अपने किए पर पछतावा है। मुझसे ऐसी गलती हो गई है, जिसे में जीवन भर नहीं भुला पाऊंगा। मेरा भविष्य भी खराब हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें