फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर फ्रेंडली होंगे गाजियाबाद के थाना इंचार्ज

Fri, 21 Apr 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लगातार बढ़ रही सूचनाओं को देखते हुए अब गाजियाबाद के थाना प्रभारी भी ट्विटर फ्रेंडली होने जा रहे हैं। ट्विटर पर आने वाली हर सूचना पर तुरंत रिस्पांस दिया जाएगा।
विज्ञापन


यही नहीं कार्रवाई पूरी होने पर ट्विटर पर ही जवाब भी मिलेगा। इसके लिए जल्द ही थाना प्रभारियों को ट्विटर की ट्रेनिंग दी जाएगी। इधर कुछ समय से व्हॉट्स एप और ट्विटर पर सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से बढ़ा है।

गाजियाबाद पुलिस को रोजाना सैकड़ों सूचनाएं ट्विटर के जरिए मिलती हैं, जिसे देखते हुए अब सिर्फ जिला नहीं बल्कि थाना स्तर पर ट्विटर अकाउंट बनाए जाने की योजना है। शुरुआत में साइबर सेल से जुड़े कुछ अधिकारियों ओर कांस्टेबलों को लखनऊ में इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


बाद में हर थाना इंचार्ज को इसकी ट्रेनिंग जिले में मिलेगी। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग पर आने वाली सूचनाओं का तुरंत समाधान किया जाता है। गाजियाबाद जिले  के पुलिस के ट्विटर अकाउंट और ट्रैफिक पुलिस के अकाउंट पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसे थाना स्तर पर जल्द ही लागू किया जाएगा।

हर थाने पर दो-तीन लोगों की होगी ट्रेनिंग
थानों को ट्विटर फ्रेंडली बनाने के लिए सिर्फ एसएचओ या एसओ ही नहीं बल्कि कंप्यूटर रूम के दो-तीन लोगों को भी इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे एसएचओ की अनुपस्थिति में भी अकाउंट एक्टिव रहे। अकाउंट उपयोग करने के राइट्स एसएचओ और इन्हीं ट्रेनिंग किए कांस्टेबलों के पास होंगे।

अभी तक गाजियाबाद पुलिस और गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के अकाउंट हैं एक्टिव
वर्तमान में जनपद में गाजियाबाद पुलिस, एसएसपी और ट्रैफिक पुलिस के अकाउंट एक्टिव हैं। जिनपर किसी भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई कर जवाब भी दिया जाता है। इन अकाउंट्स पर यूपी पुलिस हेडक्वार्टर से नजर रखी जाती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें