फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट का लालच देकर मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
RAPE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मसूरी। मसूरी थाना क्षेत्र में चॉकलेट देने का लालच देकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने बृहस्पतिवार रात पांच साल की मासूम से रेप किया। घर के बाहर से अचानक गायब हुई बच्ची को जब परिजनों ने ढूंढा तो वह पास के खाली प्लॉट में बेहोश मिली।
विज्ञापन


अस्पताल में पुलिस पूछताछ में बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। मसूरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पीड़ित परिवार मसूरी थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहता है। उनकी पांच वर्षीय बच्ची पास के प्ले स्कूल में पढ़ती है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक बच्ची गायब हो गई।

परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान पड़ोसी महिला ने सूचना दी कि बच्ची लहूलुहान हालत में स्कूल के पास के खाली प्लॉट में पड़ी है। परिजनों ने तत्काल बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को आखिरी बार अंकित के साथ देखा था।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर अंकित को पुलिस ने धर दबोचा। एसएचओ मसूरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह कालोनी में ही रहने वाले अपने नाना-नानी के घर छिपा था।
 
आरोपी को देखकर रोने लगी बच्ची
पुलिस जब अंकित को पकड़कर अस्पताल में बच्ची के सामने लाई तो वह डरकर रोने लगी। इसके बाद उसने इशारा कर आरोपी की पहचान की। बच्ची ने बाद में परिजनों को बताया कि अंकित चॉकलेट खिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया था। बच्ची के परिजनों ने अंकित के परिवार पर धमकाने और मारपीट का आरोप भी लगाया है।

छोटे बच्चों का रखें खयाल
पिछले माह कनावनी गांव में ही पड़ोस के दो युवकों ने बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने रेप किया और उसकी हत्या कर दी थी। ऐसे मामले बढ़ने के बाद अब समाजशास्त्री परिवारों को छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।

समाजशास्त्री डा. अमित सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय में नाबालिग और मासूम बच्चों के साथ इस तरह के अपराध बढ़े हैं। बच्चों को अकेला बाहर न जाने दें। उन्हें सिखाएं कि अनजान लोगों से बात न करें। साथ ही जानकारों से भी खाने-पीने की चीजें न लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें