फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ कर चोरी की कोशिश, दुकान से सिलेंडर-स्टेबलाइजर उड़ाए

Wed, 18 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोविंदपुरम एच ब्लाक में चोरों ने मंगलवार रात एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ कर चोरी की कोशिश की। हालांकि चोर रुपये नहीं निकाल सके। उन्होंने वहां लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ डाला और नजदीक ही एक दुकान के ताले तोड़ कर दो सिलेंडर व एक स्टेबलाइजर चोरी कर लिया।
विज्ञापन


एक्सिस बैंक का यह एटीएम गोविंदपुरम एच-ब्लाक स्थित जीडीए मार्केट में है। इस पर रात में एक गार्ड की ड्यूटी रहती है, जो मंगलवार को छुट्टी पर था। आसपास के लोगों ने बताया कि इस एटीएम में कभी-कभी कैश डाला जाता है।

मंगलवार को इसमें कैश डाला गया था, इसकी भनक चोरों को लग गई होगी और उन्हें वारदात करने की कोशिश की। इसके बराबर में ही गौरव चाइनीज वैन चलाता है, उसने पड़ोस की दुकान भी ली हुई है। बुधवार सुबह वह पहुंचा तो दुकान में चोरी और एटीएम में तोड़फोड़ का पता चला।
विज्ञापन


उसनेे कविनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें