फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविनगर ट्रक लूट मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दो दिन पहले चालक-परिचालक पर नशीला स्प्रे कर ट्रक लूटने वाले एक बदमाश को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक ट्रक भी बरामद किया गया है। हालांकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पकड़ा गया आरोपी नादिर निवासी जग्गू सराय नखासा, संभल है। वह 12वीं कक्षा तक पढ़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक  सूचना पर इसे आत्माराम स्टील तिराहे से गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी आबिद निवासी, संभल भाग निकला। सीओ सेकेंड मनीष मिश्र ने बताया कि नादिर और आबिद ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को कविनगर में चालक-परिचालक पर नशीला स्प्रे कर एक ट्रक को लूट लिया था।

ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर दोनों उसे मेरठ बेचने जा रहे थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि यह गैंग लग्जरी कार से हाईवे पर ओवर टेक कर ट्रक लूटता था। नादिर इससे पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार रात करीब 10 बजे लग्जरी कार सवार चार बदमाशों ने ट्रक चालक भानू प्रताप तिवारी और परिचालक सलीम खान निवासी साहिबाबाद को औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार से ओवर टेक कर रोका था। बदमाशों ने दोनों पर नशीला स्प्रे कर उन्हें ट्रक में बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया था और चालक व परिचालक को मेरठ रोड पर हाथ पैर बांधकर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें