फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सीट के विवाद में कांग्रेस नेता समेत दो को पीटा

Wed, 19 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोदीनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुहाई हाल्ट स्टेशन पर सोमवार रात 10-12 युवकों ने लाठी डंडों से कांग्रेस नेता समेत दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। ट्रेन में सीट बैठने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि मारपीट के बाद कांग्रेस नेता और उसके दोस्त से मोबाइल, सोने की चेन, पच्चीस सौ रुपये लूट कर ले गए।
विज्ञापन


जलालपुर रोड निवासी वीरेंद्र सिंह नई दिल्ली स्थित कांग्रेस युवा सेवा आफिस में हैं। वह पूर्व युवा प्रदेश महासचिव रह चुके हैं और यूपी कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग में सचिव हैं। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात वे अपने दोस्त भरत कुमार निवासी मुरादग्राम पुरपुर्सी के साथ नई दिल्ली से मेरठ शटल ट्रेन से लौट रहे थे।

ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर उनका दुहाई गांव के दो युवकों से विवाद हो गया। यात्रियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। आरोप है कि दो आरोपी युवकों ने फोन कर दुहाई हाल्ट स्टेशन पर अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन


रात्रि करीब नौ बजे ट्रेन जैसे ही दुहाई में रुकी 10-12 युवक लाठी डंडे लेकर डिब्बे में चढ़ गए। युवकों ने उन्हें और भरत कुमार को पीटा। इसके चलते ट्रेन में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची जीआरपी ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन भीड़ ने उसे जबरन छुड़ा लिया।

वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी उनसे मोबाइल, पच्चीस सौ रुपये और भरत कुमार की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। वारदात की रिपोर्ट मेरठ सिटी जीआरपी थाने में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें