पटियाला में दामाद ने ससुर का कत्ल किया
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम की प्रतिद्वंद्विता में दोस्त ने ही मजहर की हत्या कर दी। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर 12 अक्तूबर की रात ईंट से सिर कुचल कर उसे मार डाला। उसके प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया था। पुलिस ने 17 अक्टूबर को मुंबई भागने की फिराक में लगे हत्या के आरोपियों को कछवां रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि कछवां के हांसीपुर मुहल्ले में रहने वाले मजहर हुसैन का एक युवती से प्रेम संबंध था।
उसी युवती को मजहर का दोस्त विक्की उर्फ विवेक पटेल भी चाहने लगा था। मजहर को जब यह बात पता चली तो उसने आपत्ति जताई। उसके बाद विक्की ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली। अपने तीन साथियों हासीपुर के छोटू पटेल, राजेंद्र उर्फ करिया व छीकतपुर के जग्गा को पैैसा देने का लालच देकर साथ देने के लिए राजी कर लिया।
उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को जब मजहर ताजिया में शामिल के लिए घर से निकला तो चारों उसके पीछे लग गए। रात आठ बजे मजहर को बुला कर खैरा ले गए।
वहां विक्की पटेल समेत सभी आरोपियों ने मजहर के साथ शराब पी। उसके बाद मजहर को शौच के बहाने करूई तालाब के पास ले गए और मारना-पीटना शुरू कर दिया। विक्की ने ईंट से हमला कर मजहर के चहरे को जख्मी कर दिया। वह गिर गया तो विक्की ने उसके प्राइवेट पार्ट पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद राजेंद्र व जग्गा बाइक से भाग निकले। विक्की ने तालाब से पानी लाकर जमीन पर गिरे खून को साफ किया।
मजहर की लाश बाइक लादकर छोटू के साथ करीब दो किमी दूर खैरा हासीपुर के सिवान में ले गया और फेंक कर भाग निकला। मामले की जांच कर रही कछवां टीम को इस बारे में सुराग मिला तो उन्होंने घेराबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया।