फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी-लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
चलती ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट और सामान चोरी करने वाले तीन बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट और चोरी के 10 मोबाइल व करीब 17 हजार की नगदी बरामद हुई है। जीआरपी ने इन्हें पिलखुवा के प्लेटफार्म नंबर-2 से गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाशों के निशाने पर दिल्ली से मुरादाबाद और लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें होती थीं।
विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश चिडापुरी पिलखुवा निवासी अरुण पुत्र जोगेंद्र, राजपुर हापुड़ निवासी मौजपाल पुत्र दयाचंद और गाजियाबाद की कांशीराम कालोनी निवासी विपिन पुत्र राजेंद्र हैं। इनसे नौ वारदातों का खुलासा हुआ है। जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि  यह बदमाश दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाते थे। लंबी दूरी की ट्रेनों में इन्हें ज्यादा सामान मिलने की उम्मीद रहती थी। वारदात को अंजाम देकर यह गाजियाबाद, पिलखुवा और हापुड़ के आउटर पर कूदकर भाग जाते थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से 10 स्मार्ट फोन और करीब 17 हजार की नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें