फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में घुसकर किया नाबालिग से रेप

Mon, 27 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने आठवीं क्लास की छात्रा (14) के घर में घुसकर रेप किया। बेटी की चीख सुनकर पिता ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पॉक्सोे एक्ट और रेप की धाराओं में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पीड़िता विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में परिवार के साथ रहती है। पुलिस के अनुसार आरोपी करण रविवार रात छत के रास्ते से उनके घर में घुस आया और उनके बेटी के साथ उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया।

बेटी के चीखने की आवाज सुनकर उसके पिता उठे और उन्होंने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया और आसपास के लोगों ने मिलकर आरोपी की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। कई बार उसका रास्ता रोकने की कोशिश की, लेकिन परिजनों की बदनामी के डर से वह चुप रही। एसएचओ विजयनगर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजयनगर में चाऊमीन की ठेली लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें