फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को हंगामा

Sun, 11 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रियाज हत्याकांड में नामजदों की गिरफ्तारी न होने पर कालोनी के लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा। उन्होंने शनिवार को हंगामा कर हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों ने सीओ और कोतवाली प्रभारी का घेराव कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कालोनी के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बता दें छह सितंबर की रात महेंद्रपुरी सी लाइन कालोनी वासी रियाज अहमद की स्कार्पियो सवार पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के वक्त रियाज खाना खाकर गली में टहल रहा था। गोली की आवाज सुनकर बाहर आई रियाज की मां शायरा बानो को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

मृतक के पिता रफीक अहमद ने बिसोखर निवासी जमील अहमद, कालू, परवेश अहमद और रहीस, एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस नामजदों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे नाराज कालोनी वासी शनिवार को हाईवे पर पहुंच गए।
विज्ञापन


साईं बाबा मंदिर के सामने कालोनी वासियों ने हंगामा कर हाईवे जाम  कर दिया। लोगों ने सीओ और कोतवाली प्रभारी का घेराव कर दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार ने होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि नामजदों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। हंगामा करने वालों में योगेंद्र बल्हारा, बोबी, मयंक शर्मा, सलीम, रामौतार त्यागी, बबलू, पुनीत त्यागी, मनीष चौधरी, यामीन, विजय सैनी, दिनेश शर्मा और डा. केके शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें