फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई में नहीं लगा मन तो लूटने लगे वाहन

Fri, 15 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली-एनसीआर में वाहन लूटने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 10 बाइक और तीन तमंचे बरामद किए हैं। पकड़े गए वाहन चोरों में बसंत, त्रिदेव और सोनू हैं। तीनों बुलंदशहर के ककोड थाना क्षेत्र के दस्तूरा गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सिहानी गेट पुलिस ने इन्हें राम चमेली चड्ढ़ा गर्ल्स डिग्री कालेज चौराहे के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। बसंत बीए सेकेंड ईयर, त्रिदेव और सोनू इंटर तक पढ़े हैं। पढ़ाई में मन नहीं लगा तो लुटेरे बन गए।

एसपी सिटी सलमान ताज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि यह गैंग ज्यादातर गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और दिल्ली में वारदात करता था। अब तक 20 से ज्यादा वाहनों पर हाथ साफ कर चुके हैं। वाहनों को सिहानी गेट क्षेत्र की बंद पड़ी डिब्बा फैक्ट्री में छिपाकर रखते थे।
विज्ञापन


इनसे बरामद बाइकों में पांच कनेक्ट हो चुकी हैं। यह बाइकें बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और सिहानी गेट से लूटी और चोरी की गई थीं। उन्होंने बताया कि बदमाश मास्टर चाभी से मॉल मल्टीप्लेक्स के आसपास वाहन चोरी करते थे, साथ ही हथियारों के बल पर लूटते भी थे।
विज्ञापन


सोनू का कहना है कि उसकी मां बीमार थी, उसे पैसों की जरूरत थी। उसे उधार पैसे नहीं मिले तो वह वाहन लूटने और चोरी करने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें