फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी थी बैंक में आग, जलने से बचे करोड़ों रुपये

Fri, 24 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा की शास्त्री नगर शाखा में आग से करोड़ों रुपये जलने से बच गए। छानबीन में पता चला है कि सर्वर रूम के पास स्पार्किंग के बाद आग लगी थी जो पूरी शाखा में फैल गई। इस संबंध में बैंक मैनेजर कविनगर थाने में लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन


बता दें कि शास्त्रीनगर एच-ब्लॉक में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में भीषण आग लग गई थी। इससे वहां रखा फर्नीचर, एसी, सोफा, पंखे और दो एटीएम बॉक्स, महत्वपूर्ण फाइलें आदि जल कर राख हो गए थे।

फायर ब्रिगेड ने तीन वाटर टेंडर की मदद से एक घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई थी। बैंक मैनेजर डीके मित्तल ने बताया कि स्ट्रांग रूम फायर प्रूफ होता है। कैश बेसमेंट में रखा था, आग बेसमेंट तक नहीं पहुंची, लिहाजा कैश बच गया।
विज्ञापन


हालांकि करीब पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत का सामान जल गया है। एफएसओ आरके यादव ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में शॉर्ट सर्किट ही आग लगने का कारण आया है। बृहस्पतिवार को भी फायर ब्रिगेड छानबीन करने पहुंची थी। उधर, एसएसआई कविनगर महीपाल सिंह ने बताया कि पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें