फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलखती रही बच्ची, मौसी ने लगा लिया फंदा

Fri, 09 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभय खंड (इंदिरापुरम) स्थित वरदान अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बृहस्पतिवार सुबह बिलखती हुई तीन वर्षीय बच्ची के सामने ही उसकी मौसी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती बीटेक पास थी और गेट की तैयारी कर रही थी। बाद में जब परिजनों ने घर में फोन किया तो बच्ची ने फोन उठाकर रोते हुए टूटी-फूटी भाषा में उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

         
मूलरूप से रायबरेली के रहने वाले पवन कुमार वरदान अपार्टमेंट में पत्नी शशि और तीन साल की बेटी गुड़िया के साथ रहते हैं। पवन नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि पत्नी शशि कनावनी के एक स्कूल में शिक्षिका हैं।

करीब डेढ़ माह पहले शशि की छोटी बहन खुशबू (27) गेट परीक्षा की तैयारी के लिए रायबरेली से उनके यहां रहने आईं थीं। बृहस्पतिवार सुबह पवन ऑफिस चले गए जबकि शशि अपने स्कूल चली गईं। फ्लैट में तीन वर्षीय गुड़िया और खुशबू ही थे।
विज्ञापन


करीब 11 बजे रायबरेली से शशि के पिता ने जब घर के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया तो बच्ची ने फोन उठाया। पिता ने खुशबू से बात कराने को कहा तो गुड़िया ने उन्हें बताया कि मौसी उससे बात नहीं कर रहीं। इसके बाद पिता ने शशि को इसकी जानकारी दी।

शशि घर पहुंचीं तो फ्लैट अंदर से लॉक था। गुड़िया कुंडी नहीं खोल पा रही थी और खुशबू जवाब नहीं दे रही थी। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे खिड़की तोड़ी और फ्लैट के अंदर दाखिल हुए। अंदर कमरे में खुशबू का शव चुन्नी से बंधा पंखे से लटक रहा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ इंदिरापुरम बीआर जैदी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जांच के बाद ही सुसाइड के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।            

मासूम गुड़िया बोली, मौसी ने चुन्नी बांध ली, मुझसे बात नहीं कर रही            
खुशबू ने तीन साल की मासूम बच्ची के सामने सुसाइड कर लिया और बच्ची बिलखती रही। बच्ची ने अपने नाना को फोन पर बताया कि ‘मौसी ने चुन्नी बांध ली है, मैं बार-बार आवाज दे रही हूं, मगर मौसी बोलती ही नहीं।’ गुड़िया के यही बताने पर नाना को शक हुआ और उन्होंने बेटी शशि को कॉल कर किसी अनहोनी की आशंका जताई।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें