फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडोला में तनाव बरकरार, पुलिस-पीएसी तैनात

Sat, 20 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनी। किसान नेता और मंडोला गांव के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार को भी क्षेत्र में तनाव बरकरार रहा। जिसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस-पीएसी बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को 11 लोगों के खिलाफ की गई 107/116 की कार्रवाई के नोटिस तामील कराने पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण भड़क उठे।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने पुलिस को घेर लिया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि गांव के एक भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई तो पूरा गांव गिरफ्तारी देगा। ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिस दबे पांव वापस लौट गई।
 
मंडोला समेत छह गांव के किसान आवास विकास परिषद के खिलाफ मुआवजे की मांग को लेकर पिछले दो दिसंबर से धरने पर बैठे थे। बृहस्पतिवार को किसान नेता मनवीर तेवतिया, नीरज त्यागी, नवीन त्यागी, शिवकुमार, महेंद्र मास्टर और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आवास विकास अधिकारी ने किसानों को भड़काने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा मंडोला गांव के 11 अन्य लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी गई। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मंडोला पुलिस चौकी इंचार्ज मुचलका नोटिस तामील कराने के लिए गांव में पहुंचे, तो किसान भड़क उठे।

उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस देखकर गांव के सैकडों लोग एकत्र हो गए। लोगों ने कहा कि पुलिस यदि किसी को गिरफ्तार करेगी तो पूरा गांव थाने का घेराव कर गिरफ्तारी देगा।

आक्रोशित लोगों को महेंद्र मास्टर ने किसी तरह शांत कराया। गांव के लोगों का गुस्सा देखकर पुलिस वापस लौट गई। सीओ श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।      

आलाधिकारियों के पास नहीं पहुंच रही सही बात:
ग्रामीणों का आरोप है कि लोनी प्रशासन के अधिकारी उनकी बात को सही ढंग से आलाधिकारियों के पास नहीं पहुंचा रहे हैं। पूर्व में हुई मीटिंग के कागजात को प्रशासन ने दबाकर अपने पास रख लिया है। नई कमेटी बनाकर डीएम से किसानों की मीटिंग कराई है। किसानों का कहना है कि जब तक पूर्व गठित कमेटी को मनवीर तेवतिया के साथ वार्ता के लिए नहीं बुलाया जाएगा, तब तक विरोध जारी रहेगा।

अचानक लोनी पहुंची डीएम, अधिकारियों में हडकंप
लोनी। डीएम मिनिस्ती एस. शुक्रवार दोपहर बिना पूर्व सूचना के मंडोला आवासीय योजना के निर्माणाधीन काम का निरीक्षण करने पहुंची। इससे अधिकारियों में हडकंप मच गया। डीएम ने अधिकारियों को काम बंद न करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मंडोला और अन्य गांव के लोगों को काम में प्रमुखता देने को कहा, काम बंद कराने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के आदेश भी दिए। दोपहर करीब बारह बजे डीएम लोनी तिराहे पर पहुंची। जानकारी मिलने पर अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए।

डीएम ने लोनी तिराहा देखकर नगर पालिका ईओ डीके राय को तिराहे से अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए। अवासीय योजना की सड़कों को बनाने वाली कंपनी के सामान को रोड से हटवाकर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।

इसके बाद वह मंडोला आवासीय योजना पहुंची और तीनों साइट का निरीक्षण किया। केवल 18 मजदूरों से काम करा रहे आवास विकास इंजीनियर को फटकारा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की संख्या बढाकर निर्धारित समय में काम को पूरा किया जाए।

इंजीनियर ने बताया कि कुछ लोगों ने काम बंद करा दिया था। इस पर डीएम ने एसएचओ प्रशांत मिश्रा को काम बंद कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम प्रेम रंजन सिंह से प्रतिदिन कार्यप्रगति की रिपोर्ट बनवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन गांव की भूमि अधिग्रहित की गई है। वहां के लोगों को साइट पर काम पर लगाया जाए, निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास सीवर लाइन के खुले ढक्कन को देखकर डीएम भड़क उठी। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर हादसा हो सकता है। परिसर में सीवर लाइन के जितने ढक्कन खुले हैं। उन्हें तुरंत बंद कराया जाए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें