फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता रविंद्र गाडिया करेंगे कोली की पैरवी

Wed, 24 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली के केस की पैरवी अब सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रविंद्र गाडिया करेंगे। बुधवार को एक मामले में उन्होंने अपना वकालतनामा पेश कर दिया। इसके साथ ही बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में अर्जी देकर मांग की है कि सुरेंद्र कोली के केस से सभी दस्तावेज उन्हें उनके खर्च पर दिलवाए जाएं। अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 27 अगस्त की तारीख नियत की है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को सुरेंद्र कोली ने सीबीआई कोर्ट में अर्जी देकर रविंद्र गाडिया को खुद के खर्च पर अपना वकील नियुक्त करने की अनुमति मांगी थी। बुधवार को विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने स्पष्ट कर दिया कि खुद के खर्च पर वकील रखने को आरोपी स्वतंत्र है। उसमें कोर्ट का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इससे पहले कोली ने अधिवक्ता रविंद्र गाडिया को सरकारी खर्च पर उसके केस में नियुक्त किए जाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें